फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सदस्यीय दल पदयात्रा पर बदरीनाथ धाम को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

शनिवार को तीर्थनगरी से बदरीनाथ धाम के लिए गोविंद सिंह मेहर और मनवर सिंह ने यात्रा शुरू की है। शनिवार को त्रिवेणीघाट से पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी व सीएम के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मंदिरों में स्थानीय उत्पादों के प्रसाद, कंडी आदि की व्यवस्था की घोषणा की गई है। कई स्थानों पर इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन पर अंकुश लगेगा। डॉ. जोशी ने कहा कि वह लंबे अरसे से राज्य के गांवों को समृद्ध करने व स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के साथ ही पलायन रोकने के लिए सरकार से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की मांग करते रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मठ-मंदिरों में स्थानीय अनाज उत्पादों चौलाई, कुट्टू आदि का प्रसाद व कंडी आदि की व्यवस्था करने का घोषणा की है। इसके लिए सरकार ने मंदिरों में स्थान उपलब्ध कराने की बात भी कही है। लिहाजा इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादकता बढ़ेगी जिससे गांव समृद्ध होंगे। इससे लोग रोजगार से जुड़ेंगे और पलायन पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

यात्रा की अगुवाई कर रहे मोठा चाका, जिला चमोली निवासी गोविंद सिंह मेहर ने बताया कि उन्होंने वर्षों पूर्व यहां के मंदिरों में स्थानीय उत्पादों के प्रसाद की व्यवस्था को लागू करने का संकल्प लिया था। जिस पर सरकार द्वारा अब अमल किया गया है। इस दौरान मेहर ने बताया कि वह 15 दिवसीय यात्रा में मौन व्रत रखेंगे। यात्रामार्ग में उनके साथ कई अन्य लोग व गंगा प्रहरी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पदयात्रा 29 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। बताया गया कि यात्रा देवप्रयाग, श्रीनगर, गौचर, कर्णप्रयाग, चमोली,जोशीमठ आदि पड़ावों से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। इस दौरान स्वाति स्वयं सहायता समूह बहादराबाद के पूनम चौहान, बबीता चौहान, संगीता चौहान, साधना शर्मा, दिगंबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें