ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में अब लोगों की सुविधा के लिए न्यूमैटिक ट्यूब सिस्टम को शुरू कर दिया गया है। न्यूमैटिक ट्यूब सिस्टम से तीन मिनट के अंदर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में पहुंच जाएगा। शुक्रवार को एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने हिमालयन अस्पताल में न्यूमैटिक ट्यूब सिस्टम और दवाई के लिए सेंटर का उद्घाटन किया।
बताया कि मरीजों को लैब से संबधित रिपोर्ट मिलने में समय की बचत होगी और त्रुटि की भी संभावनाएं समाप्त हो जाएगी। रिसर्च लैबोरेटरी विभागाध्यक्ष डॉ. डीएस गौड़ और डॉ. विकास श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल के सभी हिस्सों को इससे जोड़ा गया है। सैंपल कलेक्शन के लिए अस्पताल में 13 स्टेशन बनाए गए है। दो से तीन वार्ड को स्टेशन से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. वाईएस बिष्ट, डॉ. डीसी धस्माना, डॉ. विकास , डॉ. अनुराधा कुसुम, अमरेंद्र कुमार, राजपाल रावत, रोशन नोगाई आदि तमाम लोग मौजूद रहे।