यमकेश्वर तहसील प्रशासन ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पॉलीथिन व थर्माकोल उत्पादों के खिलाफ अभियान के तहत विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो किलो पॉलीथिन और आठ किलो थर्माकोल से निर्मित सामान जब्त किया। अभियान के तहत दुकानदारों से जुर्माने केे तौर पर 5400 की वसूली भी की गई। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर कमलेश मेहता की अगुवाई में टीम ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान के तहत सघन छापेमारी की।
इस दौरान उन्होंने सभी दुकानदारों से पॉलीथिन व थर्माकोल उत्पादों का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। अभियान के तहत विभिन्न दुकानों से दो किलोग्राम पॉलीथिन और आठ किलो थर्माकोल जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। उन्होंने चेताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा, पालीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों का सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर एसएसपी जगतराम जोशी, लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अनिल राणा, मनमोहन सेमवाल आदि शामिल थे।