ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अमर उजाला फाउंडेशन, सुभारती अस्पताल और आर्यन छात्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को बरोटीवाला चौक पर लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 208 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
बृहस्पतिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों को आंख, गाइनो, आर्थो, साइकैट्रिक, डर्मोलॉजी, चेस्ट से जुड़ी समस्याओं के बारे में निशुल्क परामर्श दिया गए। लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी बांटी गई। जांच चिकित्सक डॉ. संजीव, डॉ. राकेश, डॉ. सृष्टि, डॉ. एलएम सुंदरियाल, डॉ. राकेश, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. मोहित, डॉ. समीक्षा चंद, डॉ. दीपक कालरा ने की। शिविर में लक्ष्मीपुर, लांघा, छरबा, केदारावाला, बरोटीवाला, भोजावाला, पश्चिमीवाला, टी स्टेट, बैरागीवाला समेत आसपास के 12 से अधिक गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ स्वास्थ्य शिविर शाम तीन बजे तक चला। इस मौके पर प्रहृलाद सिंह चौहान, सुनील, शंकर साहू, राकेश ठाकुर, हिमांशु गौड़, राजेश, कमल सिंह नेगी, अनिल तोमर, रन्नू प्रसाद, अमित मिश्रा, सुमेर चंद, देवेंद्र पास्टर, जसपाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।