फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ/रुद्रप्रयाग। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, नीलकंठ, नंदा देवी चोटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं जोशीमठ में बारिश हुई। हालांकि देर शाम को मौसम सामान्य हो गया था। मौसम में आए बदलाव से बदरीनाथ में चल रहे यात्रा कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ में एक सप्ताह से दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम के इस मिजाज से धाम में यात्रा तैयारियों और पुनर्निर्माण कार्य पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को केदारनाथ धाम में करीब सवा एक बजे से आधा घंटे तक तेज बर्फबारी हुई। इसके बाद शाम तक धाम में रुक-रुककर हल्की बर्फ गिरती रही। एसआई विपिन चंद्र पाठक और निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही यात्रा तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें