फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में 655 प्राथमिक विद्यालय दुर्गम और 394 विद्यालय सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। लंबे समय से दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के सुगम-दुर्गम का खाका तैयार कर जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद मंडल मुख्यालय पौड़ी भेज दिया है। इसके बाद अब दुर्गम के विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों को सुगम के विद्यालयों में स्थानांतरण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

चमोली जिले में प्राथमिक स्तर पर कुल 1049 विद्यालयों में से 655 दुर्गम और 394 विद्यालय सुगम श्रेणी के चयनित किए गए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 335 विद्यालयों में से 216 दुर्गम और 119 सुगम क्षेत्र के विद्यालय हैं। जिले में 7000 फीट की ऊंचाई पर 52 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश चंद्र हल्दियानी ने बताया कि विद्यालयों का कोटिकरण पूरा कर लिया गया है। अब शासन के निर्देश पर शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें