फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में निवेश करने वाली कंपनियों का हो सोशल ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस व बिड़ला परिसर के छात्रों ने विचार साझा किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई व गोहाटी के छात्रों के साथ बिड़ला परिसर एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने विभिन्न विषयों पर सीधा संवाद किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कहा कि पहाड़ में आई निवेशक कंपनियों (जैसे जल विद्युत परियोजनाएं) का वित्तीय ऑडिट के साथ-साथ सामाजिक ऑडिट भी होना चाहिए। समाजशास्त्र व समाज कार्य विभागाध्यक्ष प्रो. किरन डंगवाल ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई व गोहाटी के छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद कार्यक्रम में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई व गोहाटी के छात्र नव प्रभात, सीमांता मजूमदार, अनोघ आचार्य, संचिता, मधुपर्णा घोष आदि शामिल थे। इसके अलावा डा. उमा बहुगुणा, भान सिंह नेगी, शिवनिधान गुप्ता, विजेंद्र मनेशा, मनीष भारद्वाज आदि शामिल थे। संचालन शोध छात्र नवीन नौटियाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें