ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति इस साल की चारधाम यात्रा का उद्घाटन समारोह 23 अप्रैल को आयोजित करेगी। उक्त निर्णय बुधवार को आयोजित सभी नौ निजी परिवहन कंपनियों की संयुक्त बैठक में लिया गया।
चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा का विधि-विधानपूर्वक शुभारंभ 23 अप्रैल को किया जाएगा। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 18 अप्रैल, केदारनाथ धाम 29 और श्रीबदरीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। इस अवसर पर रोटेशन के उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, शूरवीर सिंह रावत, बलवीर रौतेला, पूर्व रोटेशन अध्यक्ष सुधीर राय, संजय शास्त्री, प्यार सिंह गुनसोला, गोपाल सिंह नेगी, रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी, प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि, जगदीश नौटियाल आदि मौजूद थे।