फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में पल्लवी और प्रियंका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग और जंतु विज्ञान विभागीय परिषद की प्रतियोगिता में पल्लवी और प्रियंका अव्वल रहीं। निर्णायक मंडल के अनुसार वनस्पति विज्ञान विभाग की क्विज प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, सुनीता रावत द्वितीय और दीपिका भट्ट तृतीय रहीं। जंतु विज्ञान की प्रतियोगिता में प्रियंका को प्रथम, नाजिस द्वितीय और हिमानी को तृतीय स्थान पर घोषित किया। क्विज प्रतियोगिता में मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. एसके कुड़ियाल, डॉ. स्मृति कुकशाल और रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें