फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की भवन शिफ्टिंग में सहयोग करेंगे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ढालवाला आईटीआई को हिल्ट्रान बिल्डिंग में शिफ्ट करने संबंधी प्रस्ताव को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने बुधवार को आईटीआई कॉलेज प्रशासन से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संस्थान को हिल्ट्रान बिल्डिंग में शिफ्टिंग की प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिलाया।
देर से ही सही, स्थानीय लोगों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संचालन में आ रही दुश्वारियों की सुध ली है। स्थानीय प्रतिनिधि व नागरिक बुधवार को आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र मोहन शर्मा से मिले और उनसे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को राज्य सरकार के उपक्रम हिल्ट्रान भवन में स्थानांतरित करने संबंधी संस्थान के शासन को भेजे गए लंबित प्रस्ताव पर चर्चा की। लोगों का कहना था कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों के स्तर से दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वर्ष 1985 से किराए के भवन में संचालित हो रहा है। करीब 33 वर्ष पुराना संस्थान पहले मुनिकीरेती के चौदहबीघा स्थित एक निजी भवन में संचालित किया गया। जबकि वर्ष 2007 ये आईटीआई ढालवाला स्थित उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के गोदाम में चल रहा है। स्थिति यह है कि संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय, पेयजल जैसी सुविधाएं तक नहीं हैं। संसाधनों के अभाव के चलते संस्थान में ट्रेडों का विस्तारीकरण नहीं हो पा रहा है। फिलहाल संस्थान में पर्यटन गाइड, आशुलिपि हिंदी व इलेक्ट्रिशियन आदि ट्रेड में 31 प्रशिक्षणार्थी अध्ययनरत हैं। इस अवसर पर ढालवाला के पूर्व प्रधान रोशन रतूड़ी, राजेश्वर उनियाल, कमलेश पैन्यूली, राम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें