श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन ने बांह में काला फीता बांध विरोध जताया। टेक्नीशियन कैडर पुनर्गठन सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलित हैं।
बेस अस्पताल में कार्यरत 4 लैब टेक्नीशियन कैडर पुनर्गठन सहित कई अन्य मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि विभाग व शासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कहा कि 15 अप्रैल तक काला फीता बांध कर विरोध जताया जाएगा। इसके बाद भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 अप्रैल को सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर महानिदेशालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में विनोद चमोली, प्रमोद रावत व नीरू रावत शामिल थे।