गोपेश्वर। पंतनगर से निकला अखिल भारतीय रिले साइकलिंग अभियान दल बुधवार को पर्यटन स्थल चोपता पहुंचा। दल के सदस्य जगह-जगह आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
भारतीय विमान प्राधिकरण की ओर से आयोजित साइकिल अभियान दल का शुभारंभ 30 मार्च को पंतनगर हवाई अड्डे से हुआ था। 12 सदस्यीय दल में एक महिला सदस्य भी शामिल है। दल के टीम लीडर एअरपोर्ट ऑथोरिटी के सचिव एसके तोमर ने बताया अभियान दल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति लोगों का जागरुक करना है। दल में दीपिका घई, पीएस बजवाल, बीपी मिश्रा, रोशन लाल, सुनील बागोरिया, नागमणी मेहता, योगेश, रिजुजे जोसफ, अरेंद्र, वीरेंद्र, अमित, रविश आदि शामिल हैं।