फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया गया। कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निस्तारण कर बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल कुलपति सचिवालय में स्थित सभागार में छात्र-छात्राओं से मिली। कुलपति ने सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार छात्रों के लिए नियत किए हैं। इन दिनों वह स्वयं छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगी।
मंगलवार को छात्रों ने कुलपति के समक्ष पुस्तकालय, कक्षा कक्षों, छात्रावासों, प्रयोगशालाओं की जर्जर स्थितियों से कुलपति को अवगत कराया। शोध छात्रों ने भी कुलपति के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। छात्रों ने चौरास मोटर पुल लिंक मार्ग निर्माण न होने की बात भी कुलपति के समक्ष रखी। छात्रों की कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान कुलसचिव, डिप्टी डीएसडब्ल्यू, प्राक्टर, छात्रावास अधीक्षक, खेल निदेशक, इंजीनियरिंग विभाग व शिक्षक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें