फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स और सीमा डेंटल कॉलेज मिलकर करेंगे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और एम्स संस्थान ऋषिकेश के बीच शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही शोध कार्य आदि जानकारियां साझा करने पर सहमति बनी है। एम्स के इस कदम से अब सीमा डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संस्थान के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण और चिकित्सा पद्घतियों से रूबरू होने का अवसर मिल सकेगा।
सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के डीन डॉ. सुरेश किशोर और सीमा डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु ऐरन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान एम्स निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत ने कहा कि इस तरह के पारस्परिक सहयोग और करार से दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं को बेहतर चिकित्सा पद्घति को जानने का अवसर प्राप्त होगा। इससे क्षेत्र की जनता को भी आधुनिक चिकित्सा सेवा का लाभ उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

सीमा डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु ऐरन ने बताया कि करार से संस्थान के छात्र-छात्राओं को एम्स के माध्यम से विश्वस्तर की चिकित्सा पद्घति और शोध से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी। डीन डा. सुरेखा किशोर ने कहा कि दोनों संस्थानों को सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए, जिससे उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन व जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

कॉलेज के संस्थापक डॉ. आरके गुप्ता और चेयरमैन डॉ. आरके गुप्ता ने दोनों संस्थानों के बीच हुए करार पर हर्ष व्यक्त किया है। मौके पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विवेक संग, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. नारायण प्रसाद, डॉ. सुरेश डीके, डॉ. प्रीति धवन, डॉ. अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें