ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने कहा कि ग्रामीण समस्याओं का चिह्नीकरण कर उनके त्वरित निदान के प्रयास किए जा रहे हैं। अठूूरवाला विस्थापित क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने जनसमस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल समस्या के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। मनवर सिंह नेगी ने पेयजल समस्या के स्थायी निदान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का अनुरोध किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने पथ प्रकाश, गांव के संपर्क मार्गों को निर्माण, जंगली जानवरों से जान माल की सुरक्षा और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार दिलाने में सहयोग करने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र पंवार ने कहा कि जनसमस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। भाजयुमो के पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर निदान कराने में सहयोग करना है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, जिला मंत्री दिनेश सजवाण, नितिन बडथ्वाल, बेताल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, भारत मनचंदा, संदीप नेगी, हिमांशु राणा, शिवप्रसाद नौटियाल, कुंवर सिंह बिष्ट प्रदीप काला, सतीश बैलवाल, शूरवीर सजवाण, मंजीत संधू, सतीश सुंद्रियाल, त्रिलोक नेगी, विकास बिष्ट, विपिन प्रकाश आदि मौजूद तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।