फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी करने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। जन उड़ान संस्था की बैठक में अभिभावकों ने निजी विद्यालयों की मनमानी पर आक्रोश जताया है। संस्था ने नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री सरिता आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जन उड़ान के सदस्यों व अभिभावकों ने कहा कि निजी विद्यालयों की ओर से मासिक शुल्क में भारी वृद्धि की गई है। जबकि प्रवेश के नाम पर लिए जाने वाले विकास, बिजली, पानी आदि विभिन्न शुल्क भी बढ़ाए गए है। बैठक में जन उठान संस्था ने कई निजी विद्यालयों की ओर से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू न किए जाने पर आक्रोश जताया है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय में टीसी मांगने पर तीन माह का अग्रिम शुल्क लिए जाने पर भी आपत्ति जताई है। बैठक में जन उड़ान के अध्यक्ष कुशलानाथ, अनीता बिष्ट, संगीता जोशी, उमा, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें