गैरसैंण। बाल सदन जूनियर हाईस्कूल का 32वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल रहे प्री प्राइमरी में श्रेयश नेगी, प्राइमरी में आदित्य और जूनियर वर्ग में रोशन को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अभिभावक में महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम, गीता ने द्वितीय और रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में दीपा बिष्ट को उत्कृष्ट माता का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बिष्ट ने क्षेत्र के दो असहाय परिवार की बालिकाओं की प्ले से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई का खर्चा उठाने की घोषणा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित कई लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। समारोह में ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, पुष्कर सिंह रावत, हीरा प्रसाद गैड़ी, दिनेश गैड़ी, विनोद बंगवाल, बख्तावर सिंह पंवार, जोध सिंह रावत और गंगोत्री रावत आदि मौजूद थे।