फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने व्यापारियों से सोशल मीडिया की अफवाहों को दर किनार करने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। थाना पुलिस की ओर से आयोजित समन्वय बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हरबंस सिंह ने व्यापारियों से सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने सभी से सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि बड़े पैमाने पर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से गलत अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं का प्रसारण करना आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। इस पर आरोपी को जेल के साथ ही अर्थदंड से भी दंडित किया जा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अनूप पुरोहित, आयुष चौहान, गजेंद्र बिष्ट, हाफिज, नरेश भट्ट, राजीव, प्रेम सिंह बिष्ट, उमेश शाह, अमरीश शाह, दिगंबर और अनूप नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें