फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ राजमार्ग पर घंटों आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग में बीते शनिवार को मलबा आने के चलते रविवार को शाम चार बजे तक आवागमन बाधित रहा, जिसके चलते पर्वतीय रूटों पर आने-जाने वाले वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस को ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए वाहनों को गंगोत्री मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पाली गांव के समीप अचानक पहाड़ से मलबा आने के चलते बीते शनिवार को आवागमन बाधित हो गया था। संबंधित अधिकारियों को मार्ग से मलबा हटवाने में रविवार को शाम चार बजे तक समय लग गया।
विज्ञापन

राजमार्ग पर आवागमन ठप होने से मुनिकीरेती में इसका असर देखने को मिला। क्षेत्र में दिन भर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को बनाने में पसीना बहाते नजर आए। वाहनों का दबाव हाईवे पर अधिक बढ़ने और जाम की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर दिया। इस दौरान बदरीनाथ हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को पीडब्ल्यूडी तिराहे से भद्रकाली की ओर डायवर्ट कर उन्हें गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से भेजा गया। जबकि पौड़ी क्षेत्र में जाने वाले वाहनों को गरुड़चट्टी ब्रिज से यमकेश्वर की ओर डायवर्ट किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि राजमार्ग को रविवार रात आठ बजे तक के लिए खोला गया है। संभावना जताई कि सोमवार से हाईवे से मलबा हटने के बाद यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें