फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाज से दिखाई उतराखंड संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में भूगोल विभागीय परिषद की ओर से कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए छठें सेमेस्टर की हरितिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से उत्तराखंड के सांस्कृतिक, सामाजिक ओर राजनैतिक पक्ष को रखा। कॉलेज परिसर में कोलाज प्रतियोगिता भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. अरुणा सूत्राधर और डॉ. कंचन सिंह के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किए। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने कहा कि पत्र-पत्रिकाओं ओर इंटरनेट आदि से द्वारा एकत्रित चित्रों के एकरूप में सामंजस्य बनाकर प्रस्तुत करना कोलाज होता है।
विज्ञापन

कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रतियोगिता के बाद लगाई गई प्रदर्शनी में 46 कोलाज प्रदर्शित किए गए, जिनमें उत्तराखंड के पर्यटन, भूगोल, संस्कृति, रीति रिवाज, वन संरक्षण और आंदोलन, लोक नृत्य और परिधान के अलावा वन्य जीवों के चित्रों को व्यवस्थित तरीके से संजोया गया था। निर्णायक मंडल ने वरीयता क्रम में हरितिमा को उत्तराखंड की जनजाति पर कोलाज बनाने के लिए प्रथम, गढ़वाल कुमाऊं की संस्कृति के कोलाज के लिए संजना और कृष्णा द्वितीय बेस्ट इंडियन वुमन के लिए पूजा को तृतीय स्थान मिला। आशीष सिंह, कंचन नेगी, प्रियंका चौहान के कोलाज भी वरीयता क्रम की सूची में शामिल हुए। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. रवि रावत, डॉ. एसपी सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें