फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरुद्ध नियुक्ति हुई है तो जांच होनी चाहिए:भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) में विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की नियम विरुद्ध नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कहना है कि नियुक्ति में यदि कुछ भी नियम विरुद्ध हुआ है तो उसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति योग्यता के आधार पर आता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकेश में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद के बेटे को उपनल में सहायक अभियंता की नौकरी के मामले में पहले तो यह कहकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, वह प्रदेश से बाहर थे और उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। हालांकि, बाद में दोबारा सवाल करने पर भट्ट ने कहा कि चयन नियमानुसार होना चाहिए और सबको समान अवसर मिलना चाहिए। उपनल में यदि कुछ नियम विरुद्ध हुआ है और दूसरों का हक मारकर किया गया है तो उसकी जांच होनी चाहिए। अजय भट्ट ने कहा कि अगर कोई गलत है तो वह उसे सही नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें