फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों को दी गई मेडिको-लीगल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेंज में ह्यूमंस फ ॉर ह्यूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी एवं एसजीआरआरआईएम एंड एचएस की ओर से रविवार को आयोजित कार्यशाला में डॉंक्टरों को मेडिको-लीगल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता ने किया। कार्यशाला में डॉक्टरों को मेडिको-लीगल रिर्पोटों को बेहतर व सही ढंग से बनाने की जानकारी दी गई। जिससे रोगियों व उनके परिजनों को न्याय मिल सके। इस दौरान मेडिको-लीगल रिर्पोटिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे इंजरी रिर्पोट, पोस्टमार्टम रिर्पोट, बिसरा भेजना आदि की जानकारी दी गई। कार्यशाला में एसजीआरआर आईएम एंड एचएस के डॉ. ललित वार्ष्णेय, दून मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज कुमार, हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के डॉ. संजोय दास, डॉ. रतन, एम्स ऋ षिकेश के डॉ. विनय वस्तेया, डॉ. रवि मेषराम, डॉ. एलसी पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें