फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन में तार गिरने से 209 गांवों में 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। मूल्यागांव के समीप जंगल में पेड़ गिरने की वजह से नगर सहित पौड़ी व टिहरी जिले के 209 गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से लोगों को शनिवार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल योजनाओं के पंप चलने भी बंद हो गए। इससे गांवों की जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

देवप्रयाग नगर सहित पौड़ी व टिहरी जिलों के गांवों में विद्युत आपूर्ति के लिए श्रीनगर से देवप्रयाग के लिए 33 केवी विद्युत लाइन आती है। शनिवार शाम लगभग चार बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए मूल्यागांव से पाली पुलिया के बीच नौ किमी लाइन में अज्ञात स्थान में आए फाल्ट को ढूंढने निकले, लेकिन राजकीय महाविद्यालय के समीप बदरीनाथ नेशनल हाइवे में चट्टान टूटने के कारण कर्मचारी आगे नही बढ़ सके। इसके चलते देवप्रयाग नगर सहित टिहरी जिले के चाका, भरपूर, आमणी और पौड़ी जिले के सबधरखाल व डांडा नागराजा क्षेत्रवासियों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। इसके साथ ही बगवान, भरपूर व कोट पेयजल योजनाओं से पंपिंग न होने से गांवों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
ऊर्जा निगम के जेई संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार मूल्यागांव और पाली पुलिया के बीच एक पेड़ 33 केवी लाइन में गिर गया था, जिससे तार टूट गए। रविवार को काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट ढूंढकर सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें