श्रीनगर। जन उड़ान संस्था ने बैठक आयोजित कर निजी विद्यालयों की मनमानी पर आक्रोश जताया है। संस्था ने नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को आयोजित संस्था की बैठक में मौजूद अभिभावकों ने कहा कि निजी विद्यालयों की ओर से मासिक शुल्क में भारी वृद्धि की गई है, जबकि प्रवेश के नाम पर लिए जाने वाले विकास, बिजली, पानी आदि विभिन्न शुल्क भी बढ़ाए गए हैं। बैठक में जन उठान संस्था ने कई निजी विद्यालयों की ओर से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू न किए जाने पर आक्रोश जताया है। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री सरिता आर्य, जन उड़ान के अध्यक्ष कुशला नाथ, अनिता बिष्ट, संगीता जोशी, उमा, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।