फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के सर्वेक्षण के लिए गई टीम को ग्रामीणों ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के वाण गांव में खनन के लिए चयनित भूमि का सर्वे करने गई टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि यहां खनन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों का भारी विरोध देख अधिकारियों की टीम बिना सर्वे किए ही लौट गई।
विज्ञापन

वाण गांव के प्रधान खीमी राम ने बताया कि सरकार के इशारे पर गांव में खड़िया का खनन किया जा रहा है। वाण गांव में लाटू का मंदिर है और यहां कई जगह हुए भूस्खलन के चलते गांव की कई बस्तियां खतरे में हैं। ऐसे में गांव में खड़िया का खनन स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीएम के आदेश पर रविवार को तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल, भू-वैज्ञानिक बीसी पंत सहित प्रशासन की टीम संयुक्त निरीक्षण के लिए वाण पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को बिना बैरंग लौटना पड़ा। तहसीलदार माणिकलाल भेतवाल ने बताया कि वाण में 31.55 हेक्टेयर भूमि पर खड़िया का खनन होना है। डीएम के निर्देश पर इस स्थान का संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट भेजनी थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण संयुक्त निरीक्षण नहीं हो पाया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। विरोध करने वालों में प्रधान के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, बलवंत सिंह, रघुवीर सिंह, गोपाल सिंह, खुशाल सिंह और कुंवर सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें