फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चिंगारी से खेतों में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत केदारावाला में खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन तारों में स्पार्क होने से आग भड़क उठी। इससे तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव स्थित जंगलात बस्ती में ईदगाह के पास इंदर सिंह नेगी और हरेंद्र सिंह नेगी के खेत हैं। शनिवार की सुबह अचानक खेतों के ऊपर से गुजर रही तारों के आपस में टकराने से स्पार्क हुआ। इससे चिंगारी खेतों में गिरी। कुछ ही देर में खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल ने आग पकड़ ली। खेतों से धुआं उठता देख आसपास मौजूद ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप लेते हुए तीन बीघा में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग दूसरे लोगों के खेतों में न पहुंच सके। इसके लिए आग पर काबू पाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रधान इमरान खान ने मामले में एसडीएम के साथ ही यूपीसीएल के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की गई है। बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर तारें बहुत नीचे झूल रही है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय प्रावधानों के अनुसार पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें