फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के हमले में दो बच्चों सहित पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। बैराज-चीला मार्ग पर बाइक सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों पर हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला को हाथी ने कुचलने का प्रयास किया। जबकि अन्य लोग घबराकर हाथी से जान बचाने के चक्कर में जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को एम्स संस्थान में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे श्यामपुर निवासी संजीव (20) पुत्र तायाराम अपने चार रिश्तेदारों को लेकर बैराज-चीला रोड पर बाइक से घूमने निकला था।
विज्ञापन

इस दौरान कुंभीचौड़ के समीप मार्ग पर अचानक हाथी आ धमका। हाथी को देख संजीव व उसके रिश्तेदार जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागने लगे। इसी बीच हाथी ने लीला देवी (48) को कुचलने का प्रयास किया। बताया गया कि संजू (30) पत्नी पवन निवासी मसूरी, उसके बेटे प्रेम (5) व सौर्य (4) हाथी से बचने के फेर में घायल हो गए। संजीव भी लीला देवी को हाथी से बचाने के चक्कर में जख्मी हो गया। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने बताया कि संजीव अपनी रिश्तेदार संजू को उपचार के लिए एम्स लेकर पहुंचा था। नंबर में वक्त लगने के चलते वह उन्हें घुमाने के लिए बाइक से बैराज रोड पर निकल गया। बताया कि संजू के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हैं। चिकित्सकों के अनुसार हाथी के हमले में घायल हुई लीला देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया कि सभी वीरपुर, खन्ना पट्टी, बिजनौर, यूपी के निवासी हैं। पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


हाथी ने नहीं किया हमला : रेंजर
ऋषिकेश। गौहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएम नौटियाल ने उक्त घटनाक्रम को ड्रामा बताया है। उनका कहना है कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया है। बाइक सवार हाथी को देखकर घबरा गए और हड़बड़ाहट में वह गिरकर चोटिल हुए हैं। कहा कि हाथी हमला करता, तो उनमें किसी न किसी की जान जरूर जाती। लिहाजा इसमें हाथी का हमला होने जैसा कुछ भी नहीं है।

चार साल में तीन की गई जान
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज में वर्ष 2014 में कौड़िया गंगाभोगपुर में हाथी ने हमला कर दो महिलाओं की जान ले ली थी। इसके बाद वर्ष 2016 में स्वर्गाश्रम के बाघखाला में हाथी ने एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया था। इसकी पुष्टि रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल ने की है। उनका कहना है कि इन दो घटनाओं के बाद रेंज क्षेत्र में वन्यजीव का किसी व्यक्ति पर कोई हमला नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें