फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर की एक झलक पाकर प्रशंसक हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही ‘बागी-2’ के अभिनेता टाइगर श्रॉफ शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। दोपहर में मुंबई से आने वाली फ्लाइट से टाइगर देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आए, और यहां से सीधे दून चले गए। देहरादून में फिल्म स्टूडेंट्स आफ द एयर पार्ट-2 की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इसी सिलसिले में टाइगर श्राफ देहरादून आए हैं। दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर मुंबई से आई जेट एयरवेज की फ्लाइट से टाइगर दून एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन

आंखों पर काला चश्मा, नीली जींस और स्लीव लैस टी शर्ट में टाइगर एक रोमांटिक अंदाज में देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। टाइगर के देहरादून आने की सूचना मिलने पर उनके फैंस दोपहर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने लगे थे। जैसे ही टाइगर टर्मिनल से बाहर से उनके प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे। बिना कुछ बोले उन्होंने अपने प्रशंसकों को सेल्फी लेने दी। कार में बैठने के बावजूद उनके चाहने वाले उनके डैसिंग अंदाज की फोटो लेने की लालायित रहे। बताया गया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अभिनेता टाइगर श्रॉफ देहरादून के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें