फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडसिर तक बस संचालन की ट्रॉयल रही सफल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के भगोती-गडसिर मोटर मार्ग पर शनिवार को बस संचालन का ट्रायल सफल रहा। इस दौरान बस के गडसिर पहुंचने पर लोगों ने बस चालक, सवारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की ओर से निर्मित इस सड़क पर पूर्व में केवल टैक्सियों का संचालन किया जाता था। सड़क पर कटिंग का काम पूरा होने के बाद शनिवार को अधिकारियों ने यहां बस संचालन का ट्रायल लिया। विभाग के सहायक अभियंता हेमंत कुमार शाह, अवर अभियंता चंद्र भूषण, राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद कुंवर आदि ने बताया कि गडसिर तक सड़क बस सेवा के लिए ठीक है। इस दौरान बस में करीब 15 से अधिक सवारियां भी गांव तक पहुंची। ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, मनमोहन सिंह, सिताब सिंह, कुंवर सिंह और जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला आदि ने इस पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें