कर्णप्रयाग। अगस्त्यमुनि की घटना के चलते कर्णप्रयाग में भी पुलिस सतर्क रही। नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा रहा। शुक्रवार रात को कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला तो शनिवार सुबह से नगर के सभी संवदेनशील जगहों पर पुलिस का पहरा रहा। हालांकि शनिवार सुबह कुछ संगठनों की ओर से नगर में रैली और जुलूस आदि का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन की मुश्तैदी के चलते यहां माहौल शांत रहा।