फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में पालीथीन उन्मूल को लेकर प्रशासन ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम के तहत तहसील प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में छापेमारी की। टीम ने नगर में प्लास्टिक डिस्पोजेबल बेच रहे पांच व्यापारियों का पांच-पांच हजार का चालान किया गया। प्रशासन की ओर से व्यापारियों को पॉलिथीन और प्लास्टिक डिस्पोजेबल की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप जिलाधिकारी परमानंद राम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम ने नगर में छापेमारी शुरू की। टीम ने दिव्या जनरल स्टोर, पम्मी जनरल स्टोर, मनोहर जनरल स्टोर, अग्रवाल जनरल स्टोर व भट्ट डेली नीडस में छापेमारी की, जहां प्लास्टिक डिस्पोजेबल बिक्री के लिए रखे मिले। इस पर टीम ने व्यापारियों का पांच-पांच हजार का चालान किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कुंदन राम, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत और धनपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें