फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्वर्का के जंगलों में लगी आग से वन संपदा हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/यमकेश्वर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत स्वर्का के जंगल में लगी आग से लाखों की वन संपदा राख हो गई। स्वर्का गांव के विजय प्रसाद, एलपी मैखुरी, गंगाधर प्रसाद समेत कई ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी आग को बुझाने नहीं पहुंचा।
प्रेम देवली ने बताया कि विगत दिनों गौचर-सिदोली मोटी मार्ग के बौंला और श्रीकोट के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा राख हो गई है। आग से मोटर मार्ग पर गिर रहे पत्थरों से आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एडीबी से सड़क पर गिरे पत्थरों को साफ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम बिथ्याणी और ठांगर क्षेत्र में सिविल के जंगल दो दिन से धधक रहे हैं, लेकिन कोई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने नहीं पहुंचा। आग से ग्राम बिथ्याणी और ठांगर का करीब 50 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। जंगलों में खड़े साल, चीड़, आम व आंवले आदि के पेड़ जल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें