फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सिमली के प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जीआईसी सिमली में जन चेतना कल्याण समिति की ओर से आयोजित समारोह में 30 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ करते हुए दुग्ध संघ चमोली के अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

जन चेतना कल्याण समिति के सचिव सुभाष चमोली ने कहा कि समिति की ओर से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा को लेकर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कक्षा 6 की छात्रा करीना, कक्षा 7 के पियूष बिष्ट, कक्षा 8 के रितिक कुमार, कक्षा 9 ए की श्रेया गैरोला तथा 9 बी के सचिन कुमार, कक्षा 11ए की निशा और 11 बी की दीक्षा सहित 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएन डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, औद्योगिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री भगत सिंह कंडवाल और पीटीए अध्यक्ष हरेंद्र लडोला आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें