फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी पार्किंग में तीन दिन में शौचालय बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में निजी वाहन पार्किंग चलाने वाले संचालकों को उपजिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर पार्किंग में शौचालय बनाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करने पर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में निजी पार्किंगों का औचक निरीक्षण किया। कई स्थानों पर सैलानियों के लिए शौचालय के व्यवस्था नहीं होने पर एसडीएम खफा हो गए। उन्होंने पार्किंग संचालकों को तीन दिन के भीतर शौचालयों का निर्माण कराने को कहा। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसडीएम ने तपोवन-लक्ष्मणझूला संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित एजेंसी को तेजी के साथ काम को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ निर्माण में गुणवत्ता का खास ख्याल रखने को कहा। नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नेशनल हाईवे और आंतरिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


15 हजार रुपये के चालान भी काटे
ऋषिकेश। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान को तपोवन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बदरीनाथ राजमार्ग किनारे राफ्टें पसरी मिली, जिस पर उनका पारा चढ़ गया। एसडीएम ने अनियमितता में तीन राफ्ट संचालकों के 15 हजार रुपये के चालान काट दिए। दोबारा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें