फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसकाल में जारी शासनादेशों पर शीघ्र कार्य करें सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। कहा कि यदि संगठन उन्हें लोकसभा प्रत्याशी घोषित करती है तो वे इस जिम्मेदारी को स्वीकार करेंगे और जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में नर्सिंग कॉलेज भवन के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। हेलीकॉप्टर सेवा ठप हो गई है। उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रवक्ताओं की कमी बनी हुई है। कहा कि सीमांत चमोली जिले के लिए सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से जारी शासनादेशों पर शीघ्र कार्य शुरू करे और गोपेश्वर में बेस अस्पताल खोलने के बाद ही मेडिकल कॉलेज खोला जाए। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगराण, राजेंद्र सिंह नेगी, पुष्पा नेगी, जगमोहन सिंह रावत, सैन सिंह, प्रमोद बिष्ट, हरेंद्र राणा और संदीप भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें