गोपेश्वर। पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चमोली तहसील प्रशासन और पुलिस ने चमोली बाजार में छापेमारी कर दो व्यवसायियों का पांच-पांच हजार का चालान किया। प्रशासन ने व्यापारियों को पॉलिथीन और डिस्पोजेबल की बिक्री न करने की सख्त हिदायत भी दी।
तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी परमानंद राम के नेतृत्व में नगर की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। चमोली बाजार के सब्जी विक्रेता इमरान अली और मोहम्मद हुसैन की दुकान से डिस्पोजेबल गिलास और पॉलिथीन मिली। इस पर एसडीएम ने दोनों व्यवसायियों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया। उन्होंने व्यापारियों को थरमोकॉल, प्लास्टिक डिस्पोजेबल और पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णरूप से बंद करने की हिदायत दी। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड सहित पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।