फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा तैयारियों के लिये मंदिर समिति की 32 सदस्यीय टीम बदरीनाथ पहुंची-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ/जोशीमठ। बदरी-केदार की यात्रा तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बीकेटीसी की दो टीमें दोनों धामों में पहुंची। दोनों टीमें धामों में मंदिर की साज-सज्जा, रंग-रोगन, आवासीय व्यवस्था, बर्फ हटाने का काम और सभी यात्रा व्यवस्थाएं जुटाएंगी।
29 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बीकेटीसी के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने सहायक अभियंता गिरीश देवली के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम को केदारनाथ के लिए रवाना किया। टीम में मंदिर सुपरवाइजर युद्धवीर सिंह पुष्पवाण, उमेश शुक्ला, जीतपाल चौधरी, मदन धर्मवाण, शिशुपाल बजवाल सहित समिति के स्वयं सेवक और मजदूर शामिल हैं। कार्याधिकारी जमलोकी ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चाय और कॉफी के साथ भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। धाम में यात्रा व्यवस्थाएं जुटाने के लिए बीकेटीसी की दूसरी 32 सदस्यीय टीम जोशीमठ नृसिंह मंदिर से सुबह साढ़े नौ बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में दल दोपहर बाद करीब चार बजे धाम पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें