फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने की अलकनंदा, भागीरथी व गंगा नदी के पानी की सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम ने श्रीनगर व देवप्रयाग स्थित चार एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) सहित अलकनंदा, भागीरथी और गंगा नदी के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग के वैज्ञानिक डा. पंकज कुमार ने बताया कि श्रीनगर और देवप्रयाग में एसटीपी में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं मिला। जबकि देवप्रयाग में बनने वाले सीक्वेंस ब्रेक रिएक्टर टेक्नोलॉजी पर आधारित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान का अभी तक पूरा होमवर्क नही किया गया है। इसका पानी सीधे गंगा में समा रहा है। बताया कि देवप्रयाग में एसटीपी को लेकर लोगों की ओर से काफी शिकायतें मिली है। कुमार ने बताया कि पानी के सैंपलिंग का मुख्य उद्देश्य भागीरथी, अलकनंदा और गंगा नदी में प्रदूषण की स्थिति और पानी में मौजूद भारी तत्वों का पता लगाना है। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने श्रीनगर और देवप्रयाग पालिका के अधिशासी अधिकारी से भी बात कर उनके नगर में स्थापित एसटीपी और ठोस अवशिष्ट प्रबंध के बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सामने देवप्रयाग में स्थित तीनों एसटीपी की जांच रिपोर्ट भी रखी जाएगी। टीम में आनंद कुमार व सुमित उज्ज्वल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें