फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईई के आश्वासन पर कर्मियों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का डाकपत्थर स्थित टोंस भवन में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को सातवें दिन अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। कर्मचारियों ने एक माह के भीतर सभी सरकारी आवासों के रिक्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र स्थित सरकारी आवासों से अवैध कब्जे हटाने की मांग पर कर्मचारी बीते एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को अधिशासी अभियंता अजय कुमार वर्मा ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। ईई ने सहायक अभियंता को महासंघ के आवास को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष आवासों को खाली कराने के लिए एक माह का समय देने की बात कही। इस पर महासंघ ने आंदोलन को एक माह के लिए स्थगित कर दिया। अध्यक्ष वीर सिंह शाही ने कहा कि जब तक आवासों पर किए गए अवैध कब्जे खाली नहीं हो जाते। उनका आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता में एसएस पुंडीर, कुलदीप शर्मा, इंदर सिंह चौहान, एनपी उनियाल, कुंदन सिंह पंवार, महेश उनियाल, सतपाल सिंह, रमेश यादव, अनिल कुमार, कुंवर सिंह असवाल, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें