फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न होने पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

राज्य गठन के 18 वर्ष बाद भी मांडूवाला कांसवाली का सोडा गांव सड़क सुविधा से महरूम है। इस पर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने यूकेडी के बैनर तले प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि सड़क न होने से छात्रों को स्कूल जाने के लिए आठ किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। इसमें से दो किमी हिस्सा जंगल के बीच से होकर गुजरता है। सड़क न होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी दिक्कतें पेश आती है। कई बार ग्रामीण गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए विधायक के साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश, धन भंडारी, पुष्पा देवी, योगराज क्षेत्री, आनंद सिंह, सुनीता देवी, भगवती देवी, अनीता देवी, विजय सिंह, दिनेश नेगी, सुमन देवी, ऊषा देवी, रमेश सिंह, सुनीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें