फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील जन मंच 9 अप्रैल को करेगा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलित प्रगतिशील जन मंच ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर 9 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि घेराव कार्यक्रम के लिए संयोजक मंडल का गठन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय के समीप प्रगतिशील जन मंच का धरना 293 वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने एनआइटी के स्थाई परिसर निर्माण का कार्य शुरू न किए जाने व संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के साथ ही श्रीनगर व पौड़ी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने वाली योजना पर निर्माण शुरू न होने पर शासन प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इस मौके पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि शुद्ध पेयजल योजना पर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग के लिए 9 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसके लिए सुधाकर भट्ट, देवेद्र राणा, राजेश्वरी जोशी, सरस्वती नौटियाल, सिद्धी पटवाल व चंद्रकला को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस मौके पर कमली देवी, मीना चंदोला, कममता कप्रवाण, विमला तिवाड़ी, सुनीता बहुगुणा, शकुंतला राणा आदि धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें