फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय में जमीन पर बैठ कर किया छात्रों ने अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आइसा छात्र संगठन के पुस्तकालय भरो आंदोलन के तहत बड़ी संख्या में छात्र पुस्तकालय पहुंचे। यहां रीडिंग रूम में कुर्सियों की कमी के चलते छात्रों ने नीचे बैठकर शांतिपूर्वक अध्ययन किया। आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पुस्तकालय की स्थिति को दुरुस्त नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पुस्तकालय में तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को आइसा कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय भरो आंदोलन शुरू किया। आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती ने कहा कि पुस्तकालय को सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खोले जाने के कुलसचिव के आदेश के बावजूद ऐसा नहीं किया जा रहा है। वहीं बीते एक अप्रैल को कुलपति ने पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्तरीय पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अभी तक पुस्तकालय में स्तरीय पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध नहीं हैं। शिवानी पांडे ने कहा कि बृहस्पतिवार से छात्र पुस्तकालय में अपनी किताबेें लेकर जाएंगी। यदि उन्हें किताबें ले जाने से रोका गया तो पुस्तकालय पर तालाबंदी की जाएगी। पुस्तकालय भरो आंदोलन के दौरान सुमित रिंगवाल, पंकज, अजय शाह, गौरव रतूड़ी, तानिया भारती, वृंदा व राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें