फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला शराब गोदाम में एसओजी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। रायवाला में एसओजी देहरादून की टीम की सोमवार को फजीहत हो गई। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रायवाला की अंग्रेजी शराब की दुकान के गोदाम में अवैध स्टॉक रखा गया है। टीम ने गोदाम में छापा मारा। सूचना पर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक स्टॉक के दस्तावेजों की पड़ताल में गोदाम में रखा स्टॉक सही पाया गया। इस दौरान ठेका संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। सोमवार को देहरादून एसओजी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रायवाला में अंग्रेजी शराब के मेन बाजार स्थित गोदाम में अवैध स्टॉक रखा गया है। एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट टीम के साथ गोदाम पर पहुंचे। उन्हें गोदाम से एक वाहन शराब पेटियों से लोड मिला। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि पेटियां दुकान पर ले जाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने ठेकदार को तलब किया। स्टॉक की जांच के दौरान पहले आबकारी विभाग निरीक्षक भरत प्रसाद और उनके बाद विभाग के डिप्टी कमिश्नर रमेेश सिंह चौहान भी गोदाम पर पहुंच गए। एएसपी निहारिका भट्ट, एसडीएम हरि गिरि और एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट की मौजूदगी में दुकान और स्टॉक के अभिलेखों की जांच की गई। करीब चार घंटे तक चली कागजों की पड़ताल के बाद पता चला कि गोदाम में रखा स्टॉक वेलिड है।

सैकड़ों पेटियां पकड़ने की उड़ी अफवाह
ऋषिकेश। रायवाला में एसओजी के अंग्रेजी शराब की दुकान में छापा मारने के बाद शराब की सैकड़ों पेटियां पकड़े जाने की अफवाह दिनभर क्षेत्र में उड़ती रही। गोदाम और शराब की दुकान से रायवाला पुलिस थाने में अधिकारियों के आने-जाने से स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
स्टॉक की जांच की गई है। मामले की रिपोर्ट तैयार कर उसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
- निहारिका भट्ट, एएसपी

मुखबिर से रायवाला के अंग्रेजी शराब की दुकान में अवैध स्टॉक की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की जांच में स्टॉक वेलिड मिला है।
पीडी भट्ट, प्रभारी एसओजी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें