ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से नाराज दलित संगठनों ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एक्ट के प्रावधानों को पूर्व की भांति रहने करने को लेकर मांग पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बाबूगढ़ स्थित वैडिंग प्वाइंट पर एकत्र हुए। जहां से उन्होंने जुलूस के रूप में तहसील कूच किया। उन्होंने एक्ट को बिना किसी बदलाव के पूर्व की भांति लागू रहने की मांग की। जुलूस में प्रबुद्ध अंबेडकर सांस्कृतिक संस्थान, डॉ. भीमराव अंबेडकर जन चेतना समिति, अखिल भारतीय कर्मचारी अधिकारी परिसंघ शाखा डाकपत्थर के सदस्य भी शामिल हुए।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, छेदीराम भारती, महावीर सिंह, राजेश कुमार, विजयपाल सिंह, रोशन लाल, बलजीत सिंह, शिव कुमार, तेजपाल सिंह, मनीराम, लाखन सिंह, राम किशन, प्रीतम सिंह, खेमचंद, विजेश, धर्मा सिंह, जगदीश, दिनेश कुमार, गोपाल वाल्मीकि, हरी, हरफूल सिंह, एसके प्रेमी, त्रिलोक सिंह, भूपेंद्र, नितिन लाम्यान, राहुल वाल्मीकि, प्रमोद कुमार, सचिन, अजीत, अंकित, सतीश पारछे, गौतम कुमार, ऊषा देवी, दर्शनी देवी, प्रकाशो देवी, मंगली देवी, विजय आजाद, अनिल आर्य, गुलफाम, राजकुमार गौतम, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।