फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में एनसीईआरटी किताबों से ही हो पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। आर्यन छात्र संगठन ने सोमवार को स्कूलों में एनसीईआरटी की ही किताबें लागू करने के समर्थन में तहसील में प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों में बेहतर कंटेट न होने का बहाना बनाकर इन किताबों को लागू करने से कन्नी काटी जा रही है जबकि देश में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं का आधार एनसीईआरटी किताबें ही होती हैं। प्राइवेट स्कूल संचालक हड़ताल करके सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आर्यन संगठन इसका विरोध और सरकार के निर्णय का समर्थन करता है।
प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र तोमर, रोहित रोहिला, अरविंद चौहान, जसपाल, धर्मेंद्र चौहान, महेश, हिमांशु गौड़, विवेक, सुनील कश्यप, मोबिन, नितांत कुमार, सक्षम तोमर, बिलाल, अखिलेश, राहुुल, शंकर साहू, इकबाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलवाए जाएं स्कूल
विकासनगर। बंद स्कूल को खुलवाने की मांग को लेकर सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल से जुड़े अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजा। स्कूलों की हड़ताल के कारण छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किताबों को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने स्कूलों में एनसीईआरटी कि किताबों को लागू कर बंद स्कूलों को खुलवाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज सोनी, पीयूष पांडेय, तजेंद्र कुमार, आजाद चौधरी, संजीव दुबे, अनुपम, वीरेंद्र पाल, राजेश कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें