फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी बदरीनाथ यात्रा में परेशानी का सबब बना रहेगा लामबगड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन इस बार भी बदरीनाथ धाम की सुचारु तीर्थयात्रा में परेशानी का सबब बनेगा। यहां डेढ़ साल से चल रहा ट्रीटमेंट का कार्य आधा-अधूरा ही है। रविवार को जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने लामबगड़ में ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम ने भी माना कि इस बार भी लामबगड़ सुचारु तीर्थयात्रा में दिक्कतें पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम ने 20 अप्रैल तक लामबगड़ में हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने और लामबगड़ नाले के शीघ्र ट्रीटमेंट के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर डीएम ने एसडीएम को यात्रा शुरू होने तक लामबगड़ ट्रीटमेंट की मॉनीटरिंग कर कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम आशीष जोशी ने हाईवे पर मैठाणा भूस्खलन जोन पर सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम) की ओर से करीब 400 मीटर एरिया में सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। डीएम ने निगम के अधिकारियों को आगामी 20 अप्रैल तक हर हाल में हाईवे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें