फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से एक घंटे ठप रहा चमोली-ऊखीमठ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली-गोपेश्वर हाईवे पर कोठियालसैंण में पहाड़ी से मलबा हाईवे आ गिरा, जिससे यहां करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। यदि समय पर हाईवे का सुधारीकरण कार्य नहीं हुआ तो तीर्थयात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से कोठियालसैंण में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। अब यहां स्थिति बेहद खतरनाक बनी है। चटख धूप खिलने के बावजूद यहां भूस्खलन हो रहा है। यहां एक भवन भी भूस्खलन की जद में आ गया है। रविवार को सुबह नौ बजे चमोली-गोपेश्वर हाईवे पर कोठियालसैंण में अचानक पहाड़ी से टनों मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही एक घंटे तक बाधित हो गई। कर्णप्रयाग, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग जाने वाले लोग जाम में ही फंसे रहे। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम परमानंद राम ने एनएच के अधिकारियों को शीघ्र हाईवे खोलने के लिए जेसीबी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सुबह करीब दस बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार का कहना है कि चमोली-गोपेश्वर हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। तीन दिनों में यहां सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां यातायात को अधिक देर तक अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें