फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेस अस्पताल में भी होंगे हेयर ट्रांसप्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल में भी अब हेयर ट्रांसप्लांट हो सकेंगे। कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में हेयर ट्रांसप्लांट के उपकरण उपलब्ध हो गए हैं। फिलहाल इसका ट्रायल चलेगा। फैकल्टी (संकाय सदस्यों) की नियुक्ति के बाद इसे आम रोगियों के लिए शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय मेें बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है। निजी केंद्रों में हेयर ट्रांसप्लांट करवाने में लगभग 5 लाख रुपये तक खर्चा आता है, जिसके चलते अधिकतर लोग ट्रांसप्लांट नहीं करवा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज का त्वचा रोग विभाग सुखद खबर लेकर आया है। विभाग ने हेयर ट्रांसप्लांट उपकरणों की खरीद की है। विभाग की योजना है कि फिलहाल इसको ट्रायल में चलाया जाएगा। ताकि मेडिकल के छात्र-छात्राएं इसे सीख सके। जब पूरी फैकल्टी उपलब्ध हो जाएगी, तब आम मरीजों के गंजेपन का इलाज हो सकेगा। वर्तमान में विभाग में सिर्फ एक प्रोफेसर और एक सहायक प्रोफेसर ही नियुक्त हैं। जबकि जरुरत 8 चिकित्सकों (जेआर सहित) की हैं। यहां एसोसिएट प्रो., सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। एचओडी त्वचा रोग विभाग प्रो. दीपक डिमरी ने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट किट उपलब्ध हो गई है। एक व्यक्ति के ट्रांसप्लांट में पूरा दिन लगता है। इसके लिए दो विशेषज्ञ और दो सहायक की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें