फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सर्व शिक्षा अभियान जिला परियोजना कार्यालय पौड़ी की ओर से राप्रा विद्यालय सल्डा संकुल बालमणा विकासखंड कोट में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि हंस कल्चर फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेन्द्र बिष्ट ने प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियों देकर उपस्थित अतिथियों का खूब मनोरंजन किया। उत्तराखंड की लोक परंपराओं की सांस्कृतिक झलकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। आयोजन में राजूहा पंचुर, राजूहा जामलाखाल, राप्रावि भटकोट एवं राप्रावि कण्डोला के छात्रों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संकुल बालमणा की ओर से लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्योँ के लिए प्रधानाध्यापिका विजयाकांता नवानी, प्रधानाध्यापक जगदीश बिष्ट को मुख्य अतिथि पदमेंद्र बिष्ट ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अध्यापिका यशवती राणा, दुगार्वती शाह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों ईशा राणा, अंजली, काजल, दीपांशु, शुभम रावत, शौर्य लिंगवाल, कल्पना, ऋषभ मेहरा, करन कुमार, सूरज, सानिया व सागर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, कार्यक्रम संयोजक महेश गिरि, दुर्गावती शाह, सामाजिक कार्यकर्ता कैलश बिष्ट, धर्मवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें