फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी आन्दोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण/गोपेश्वर। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 117वें दिन शनिवार को भी आंदोलन जारी रहा। समिति ने धरना देकर गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजाधनी बनाए जाने की मांग की। धरना देेने वालों में राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी, सरोज शाह, संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, आदि शामिल थे। उत्तराखंड महिला मोर्चा की गीता गैरोला, कमला पंवार, कुंवर सिंह पंवार, जसवंत सिंह, मंजू बिष्ट, महेशी, नंदन नेगी, उषा, पूरन सिंह नेगी , दान सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ने रामलीला मैदान पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

वहीं गोपेश्वर में गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर चौथे दिन भी उक्रांद कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दल के जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी ने कहा कि स्थायी राजधानी को लेकर भाजपा और कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। इस मौके पर दल के केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश सती, पृथ्वी पाल सिंह, चरण सिंह, सोनम बर्तवाल, अरुणा डंडवासी, पंकज बिष्ट, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, काजल सराई, मोहित बर्तवाल और जयबीर सिंह फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें